Pages

Friday, August 23, 2013

Nature of Rashi


मेष(Aries): इस राशि के लोग बेहद स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं और उन्हें इससे समझौता करना बिल्कुल पसंद नहीं है। क्या और कैसे करना है ये उन्हें कोई और बताए ये उन्हें पसंद नहीं। उनकी स्वतंत्रता का सम्मान करें तो उनसे संबंध मधुर होंगे।

वृष(Taurus): इनके लिए सुरक्षा और सुविधा सबसे अहम है। अगर कोई इन चीजों पर होने वाले उनके खर्चों पर लगाम लगाएगा तो उन्हें उनका गुस्सा झेलना पड़ सकता है। हो सकता है कि उनकी कुछ बातें आपको अति से ज्यादा लगें लेकिन उनके लिए ये अहम हैं।

मिथुन(Gemini): मिथुन राशि के लोगों की पर्सनैलिटी के दो पहलू होते हैं। वह अक्सर असल बात पर आने में बहुत वक्त लगाते हैं। उन्हें टोके नहीं, बोलने दें क्योंकि थोड़ी देर में वह काम की बात पर खुद ही जाएंगे।

कर्क (Cancer): इस राशि के लोग प्यार के भूखे होते हैं और अपने प्रियजनों का ध्यान चाहते हैं। ऐसा हो तो वे चिड़चिड़ा और शिकायती व्यवहार करते हैं। उन्हें पूरा अटेंशन दीजिए तो बदले में ढेर सारा प्यार मिलेगा।

सिंह (Leo): ये सभी राशियों में सबसे बड़े अटेंशन सीकर्स हैं। अगर आप उन्हें थोड़ा इग्नोर करे को वे तुरंत बुरा मान सकते हैं। सिंह राशि वालों में स्वाभिमान भी बहुत होता है और उसे चोट लगने पर वे रिश्ता तोड़ने जरा भी वक्त नहीं लगाते।

कन्या(Virgo): इन्हें छोटी-छोटी चीजों से खुशी मिलती है और ये चाहते हैं कि इन छोटी चीजों के लिए उन्हें भरपूर सराहना मिले। उन्हें जितनी सराहना मिलती है, ये उतनी ही ज्यादा मेहनत करते हैं लेकिन अगर आपने उनकी आलोचना की तो वे जिद्दी हो जाते हैं।

तुला (Libra): तुला राशि वालों को सुलझे रिश्ते पसंद हैं। उन्हें झगड़ना पसंद नहीं है, लेकिन वे छोटी-छोटी चीजों पर चिंता करते हैं। उनसे बात करनी चाहिए ताकि वह और खुलकर व्यवहार कर सकें।

वृश्चिक (Scorpio):इस राशि के वालों को ये पसंद नहीं कि कोई उन्हें बताए कि उन्हें कोई काम कैसे करना है। वह आपका पूरा विश्वास चाहते हैं। हो सकता है कि हर बार वे सही हों लेकिन वे पूरी मेहनत करते हैं।

धनु (Sagittarius):इन्हें स्वतंत्रता पसंद है और यह बंधे नहीं रहना चाहते। इसका मतलब नहीं है उन्हें आप पसंद नहीं हैं या उन्हें रिश्तों की कद्र नहीं है। बात यह है कि वे हर रिश्ते से और ज्यादा चाहते हैं। बहस के दौरान अचानक कहीं खो जाना इनकी आदत है।

मकर (Capricorn):मकर राशि के लोगों को सादी जिंदगी बिताना पसंद नहीं है लेकिन वे अपने मन की चीजें पाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। उनके तौर-तरीकों की कभी आलोचना करें क्योंकि उनका गुस्सा भड़क सकता है।

कुंभ (Aquarius):इस राशि के लोग सपनों में खोए रहते हैं और लड़ना इन्हें पसंद नहीं। उन्हें पसंद नहीं कि उनका साथी या प्रियजन दुनिया की कड़वी सच्चाई उनके सामने रखे और उन्हें अपने स्वप्नलोक से बाहर आना पड़े।

मीन (Pisces): मीन राशि वाले बहुत मेहनत नहीं करना चाहते। उनके हिसाब से जिंदगी को उनके चारों ओर चलना चाहिए ताकि वह अपनी मर्जी की जिंदगी जी सकें

No comments: