Pages

Thursday, June 13, 2013

इन स्टार्स ने बदले नाम!

नाम में क्या रखा है जनाब? बाकी चीजों के बारे में सोचिए... आप भले यह सोचें लेकिन ऐसे स्टार्स की लंबी लिस्ट है जिन्होंने अपने बर्थ नेम बदल डाले। कई बार अलग नाम की वजह से तो कई बार किस्मत के सितारे बुलंद के करने के लिए। रजनीकांत से लेकर जिया खान तक ऐसे सितारों की कोई कमी नहीं...

नफीसा खान ने डिप्रेशन में सूइसाइड का रास्ता चुना। नफीसा ने बॉलिवुड में एंट्री से पहले अपना नाम बदलकर जिया खान रख लिया था। यह नया नाम एंजेलिना जोली की फिल्म 'जिया' से इंस्पायर्ड था।

2008 में जाएं, शिल्पा शेट्टी एक बड़े रहस्य का खुलासा किया। जानना चाहेंगे वह क्या था? दरअसल, शिल्पा का असली नाम अश्विनी शेट्टी है! टीनेजर रहते ही शिल्पा ने न्यूमरॉलजी की वजह से नाम बदल लिया था।अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है। करीबी दोस्त उन्हें राजू कहकर बुलाते हैं।आखिर क्या वजह थी जो कटरीना टरक्योटी को कटरीना कैफ बनना पड़ा? कटरीना कहती हैं, वह नहीं चाहती थीं कि लोगों को उनका नाम लेने में किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़े। आयशा श्रॉफ, जैकी श्रॉफ की पत्नी ने कैट को बॉलिवुड के शुरुआती दिनों में मेंटर किया था। इसी बीच 'कटरीना काजी' भी एक ऑप्शन सामने आया था। फरहान, बॉलिवुड ऐक्टर जॉन का रियल पारसी नाम है। हालांकि, जॉन नाम उन्हें उनके पिता से मिला है।क्या आप जानते हैं, रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है? ऐक्ट्रेस के फैंस को यह नाम लेना काफी मुश्किल लगता था। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब इस ऐक्ट्रेस ने अपने लिए सही रास्ता खोज निकाला। नया नाम रेखा लकी साबित हुआ। कौन सा नाम बढ़िया है? विशाल वीरू देवगन या अजय देवगन? दूसरे नाम को ही अधिकतर लोग बेहतर कहेंगे। ऐक्टर ने अजय को नया नाम तो बनाया ही, साथ ही, साल 2009 में अपने नाम के आखिरी शब्द में से 'a' भी हटा दिया। अब ऐक्टर का नाम Ajay Devgn हैं।मल्लिका शेहरावत को जन्म के बाद रीमा लांबा नाम मिला। नाम बदलने का फैसला बेहद मुश्किल था। 'मलाइका' का मतलब 'रानी' था और शेहरावत नाम ऐक्ट्रेस को मां के मेडेन नाम से मिला। नाम में यह परिवर्तन मल्लिका नाम के बाकी ऐक्ट्रेस के साथ हो सकने वाली किसी संभावित कन्फ्यूजन से बचने के लिए किया गया।गोविंदा का नाम गोविंद अरुण आहूजा था। न्यूमरॉलजी के लिए ऐक्टर ने अपना नाम बदला। आश्चर्यजनक रूप से यह उनके लिए लकी साबित भी हुआ। 'ची ची' भी उनका निक नेम है।मेगास्टार रजनीकांत भी नाम बदलने की प्रक्रिया पर चले...ऐक्टर का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। डायरेक्टर के बालांचद्रन ने उन्हें रजनीकांत नाम दिया...
( Source: http://navbharattimes.indiatimes.com/photomazaashow/20456905.cms)

No comments: